कोलकाता / कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार दूसरी जीत; किंग्स इलेवन पंजाब को 28 रन से हराया

Dainik Bhaskar : Mar 28, 2019, 06:35 AM
कोलकाता । इंडियन प्रीमियर लीग 2019 यानी आईपीएल 2019 सीजन 12 में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 28 रन से हरा दिया। किंग्स इलेवन के कप्तान आर. अश्विन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने बेहद तेज शुरुआत की और 2 ओवर में 26 रन बनाए। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर सुनील नारायण ने 3 छक्के और एक चौका लगाया। लेकिन अगले ओवर में मोहम्मद शमी ने क्रिस लिन को 10 रन पर मिलर को कैच करा दिया। इसके बाद सुनील नारायण का साथ देने आए रॉबिन उथप्पा। विजोन की गेंद पर नरायण हवा में खेल बैठे। विकेट कीपर राहुल ने शानदार जजमेंट के साथ कैच पकड़ा। सुनील ने 9 गेंद पर 24 रन बनाए। इसमें तीन छक्के थे। इसके बाद नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा ने शानदार साझेदारी की। अश्विन काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने बिना किसी विकेट के 4 ओवर में 47 रन दे दिए। नीतीश राणा ने जबरदस्त फॉर्म का सिलसिला जारी रखा। पहले मैच के बाद उन्होंने किंग्स के खिलाफ भी अर्द्धशतक लगाया। राणा आखिरकार वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 34 गेंद पर 63 रन बनाए। इसमें 7 छक्के और सिर्फ 2 चौके थे। शमी की गेंदों पर रसेल ने लगातार 3 छक्के लगाए। शमी ने 4 ओवर में 44 रन दिए। रसेल ने 17 गेंद पर 48 रन बनाए। इसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उथप्पा 67 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। 219 का टारगेट काफी बड़ा था। किंग्स ने पहले ओवर में 11 रन बनाए लेकिन अगले ही ओवर में फर्ग्युसन ने राहुल को आउट कर दिया। उन्होंने 5 गेंद पर 1 रन ही बनाया। गेल को उनके हमवतन आंद्रे रसेल ने शॉर्ट गेंद की। गेल ने शॉट खेला लेकिन कृष्णा को कैच दे बैठे। उन्होंने 13 गेंद पर 20 रन बनाए। गेल के बाद सरफराज खान से काफी उम्मीदें थीं और वो शानदार खेल रहे थे लेकिन आंद्रे रसेल की एक गेंद पर वो स्कूप खेलने गए और टॉप ऐज के बाद दिनेश कार्तिक ने आसान कैच पकड़ा। सरफराज ने 13 गेंद पर 13 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने हाफ सेंचुरी बनाई ।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER