NDTV : May 29, 2020, 04:07 PM
विशेष: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तीन शेरों ने एक भैंस (Lions Attack Buffalo) पर अटैक कर दिया। भैंस ने आखिर तक हार नहीं मानी और पूरी जान लगाकर दौड़ लगा दी। शेर को चकमा देकर वो भाग निकली। जंगल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियों में देखा जा सकता है कि नदी के पास भैंस जा रही होती है। तभी तीन शेर उसको घेर लेते हैं। एक शेर उस पर अटैक करने आता है तो वो उसके ऊपर से कूदती है और नदी में चली जाती है। तीनों शेर भैंस के पीछे आ जाते हैं। लेकिन भैंस तेजी से दौड़कर दूर निकल जाती है। 18 सेकंड के वीडियो में दिखाया गया है कि भैंस अपनी जान बचाने में कामयाब रहती है।सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'शेरों के गौरव ने इस तरह के स्टीपलचेज़ की उम्मीद नहीं की थी। योग्यतम की उत्तरजीविता। और इसके अलावा, शेरों के सफल शिकार की दर 30% है।'देखें Video:
इस वीडियो को 28 मई की सुबह शेयर किया गया है। जिसके अब तक 2 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके है। साथ ही 400 से ज्यादा लाइक्स और 80 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। ट्विटर पर लोगों ने भैंस की खूब तारीफ की।The pride of lions never expected such a steeplechase😊
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 28, 2020
Survival of the fittest. And moreover, lions have a 30% rate of successful hunting. pic.twitter.com/SMnkXTI1NI