कोरोना देश में LIVE / रिकॉर्ड 53 हजार से ज्यादा मामले बढ़े, 50 हजार लोग ठीक भी हुए, 845 की मौत

Zoom News : Aug 01, 2020, 10:23 PM

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 लाख 50 हजार 754 हो गई है। शनिवार को रिकॉर्ड 53 हजार 642 नए मरीज मिले। इसके पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 57 हजार 212 मरीज बढ़े थे। शनिवार को सबसे ज्यादा 9601 संक्रमित महाराष्ट्र  से मिले। आंध्र प्रदेश में 9276 नए मरीज मिले।

अब तक 11.45 लाख मरीज ठीक हुए
मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा भी 11 लाख 45 हजार 371 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 49 हजार 711 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी शनिवार को 37 हजार के पार हो गया। अब तक 37 हजार 396 लोगों की मौत हो चुकी है।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER