COVID-19 / इस राज्य में 31 जुलाई तक बढ़ा Lockdown, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हुआ फैसला

Zee News : Jun 27, 2020, 08:06 AM
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय किया है। यहां लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन पहले की तरह ही सख्ती से जारी रहेगा। इससे पहले लॉकडाउन की अवधि 30 जून के लिए ही थी।

राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी करके शुक्रवार को बताया कि उच्चस्तरीय बैठक के बाद कोविड-19 मामलों की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने आज यह निर्देश जारी किया।

वहीं पहले के निर्णय के अनुसार राज्य में मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर समेत सभी धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थाएं, सिनेमाहाल, मॉल, सैलून, स्पा, होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बार, अंतरराज्यीय बस सेवा, स्वीमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क, जिम, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे और लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन सख्ती से जारी रहेगा।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER