Zoom News : May 08, 2021, 02:32 PM
Special | कोरोनावायरस की वजह से देश के कई राज्यों में इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। लोगों को अपने रोजमर्रा के कामकाज में काफी मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है। कहीं जाने के लिए ई पास बनवाना पड़ रहा है। यहां तक कि दुकानें भी बस कुछ घंटों के लिए खुलती हैं। ऐसे में जिनके घरों में शादी या फंक्शन है उन्हें तो बहुत परेशानी हो रही है। काफी लोगों ने शादियां टाल भी दी हैं।वहीं, कुछ लोग लॉकडाउन में छिप छिपाकर कम मेहमानों के बीच शादियां कर भी रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएगा। ये वीडियो एक बारात का है। जिसमें दुल्हा बैंड बाजे और बारातियों के साथ बाजरे के खेत के अंदर से अपनी बारात लेकर जा रहा है।देखें Video:
ये वीडियो आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘मजेदार बारात।' वीडियो में आप देखेंगे कि बाजरे के खेत से बैंड बाजे के साथ दूल्हा आ रहा है। दूल्हे के साथ बच्चे महिलाएं और काफी लोग नजर आ रहे हैं। सभी बारातियों की तरह सज हैं और बैंड बाजे वाले भी गाते बजाते हुए जा रहे हैं।सोशल मीडिया पर लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी को रोक ही नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 31 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।Hilarious Baarat... 😅😅#HaveALaugh. pic.twitter.com/enThnUHlTB
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) May 7, 2021