नई दिल्ली / लोकसभा चुनाव - कांग्रेस की पहली सूची जारी: 15 सीटों पर नाम तय

Dainik Bhaskar : Mar 08, 2019, 12:55 AM
  • पहली सूची में गुजरात की 4 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर नाम तय किए गए
  • राहुल अमेठी और सलमान खुर्शीद फर्रूखाबाद से चुनाव लड़ेंगे
  • सपा-बसपा ने राहुल-सोनिया के लिए सीटें छोड़ीं लेकिन कांग्रेस ने अखिलेश के भाई के खिलाफ उतारा प्रत्याशी

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। सपा-बसपा गठबंधन ने सोनिया और राहुल की सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। हालांकि, कांग्रेस ने बंदायू से सलीम शेरवानी को टिकट दिया है। यहां से अभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव सांसद हैं। 

प्रियंका गांधी को पूर्वी उप्र की कमान सौंपे जाने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वे सोनिया गांधी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन इस बार फिर सोनिया रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। वे यहां से तीन बार से सांसद हैं।

15 सीटों में कांग्रेस के पास सिर्फ 2 सीटें

कांग्रेस ने जिन 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें से 12 सीटें अभी भाजपा के पास हैं। वहीं, दो सीटें कांग्रेस और एक सीट सपा के पास है। 2009 लोकसभा चुनाव की बात करें तो इन 15 सीटों में से 9 कांग्रेस ने, 4 भाजपा और सपा ने 2 पर जीत हासिल की थी।

गुजरात की 4 सीटें :

सीट
उम्मीदवार
2014 में कौन जीता
2009 में कौन जीता
अहमदाबाद- प.
राजू परमार
भाजपा
भाजपा
आणंद
भरत सिंह सोलंकी
भाजपा
कांग्रेस
वडोदरा
प्रशांत पटेल
भाजपा
भाजपा
छोटा उदयपुर
रंजीत राठवा
भाजपा
भाजपा


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER