अमृतसर / लव, सेक्स और धोखा | हाथों में मेहंदी लगाकर मंडप पर बैठी रही दुल्हन, न तो बारात पहुंची और न दूल्हा

AajTak : Dec 02, 2019, 01:52 PM
अमृतसर | शादी के मंडप में एक दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर लाल जोड़े में सजी बैठी रही लेक‍िन उसके घर न तो बारात पहुंची और न दूल्हा। ज‍िसके साथ दुल्हन की शादी होने वाली थी वह फेसबुक से उसका दोस्त बना था, बाद में प्यार हुआ और बात फ‍िज‍िकल र‍िलेशन तक पहुंच गई थी। यह सनसनीखेज मामला पंजाब के अमृतसर का है। 

अमृतसर के सुल्तानव‍िंड की रहने वाली दुल्हन हरप्रीत कौर ने बताया क‍ि कुछ साल पहले फेसबुक पर मोह‍ित सहगल के साथ दोस्ती हुई। बाद में मामला प्यार तक पहुंचा तो मोह‍ित सहगल ने उसे बताया क‍ि वह फैक्ट्री का माल‍िक है और उसके ब‍िना नहीं रह सकता। उसके बाद मोह‍ित ने उसे प्यार के जाल में फंसा ल‍िया और उसके साथ शारीर‍िक संबंध बना ल‍िए।

शादी की बात करने पर मोह‍ित और उसके पर‍िजन शादी की बात पर मान गए और 30 नवंबर को शादी फ‍िक्स हो गई। शादी के कार्ड भी बांट द‍िए गए।पीड़‍िता के पर‍िवार ने अपनी हैस‍ियत के मुताब‍िक शादी का बंदोबस्त कर ल‍िया था लेक‍िन मोह‍ित ने शादी वाले द‍िन ही शादी के ल‍िए मना कर द‍िया।

शादी के ल‍िए दुल्हन बनी हरप्रीत अपने दूल्हे  का इंतजार करती रही लेक‍िन न तो उसका दूल्हा आया और न बारात। समाज में ठगा महसूस करने के बाद पीड़िता ने फिर बी डिवीजन थाने की पुलिस को शिकायत की।

थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि लक्ष्मणसर चौक निवासी मोहित सहगल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित का मोबाइल बंद हैं। उसके परिवार से बात की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मोहित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रोहित के माता-पिता को गिरफ्तार किया जा चुका है।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER