COVID-19 Update / देश में 81 दिन बाद कोरोना के सबसे कम नए केस, जानें क्या कहते हैं Health Ministry के आंकड़े

Zoom News : Jun 20, 2021, 10:06 AM
नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर (Corona second wave) लगभग थम चुकी है। भारत में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 81 दिन बाद सबसे कम यानी 60 हजार से नीचे हैं। लगातार छठे दिन ये आंकड़ा तेजी से घटा है। वहीं बीते 24 घंटे की बात करें तो यहां कोरोना संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए और 1576 लोगों की मौत हुई है।

ठीक इसी दौरान 87,619 लोग ठीक होकर घर पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 3 करोड़ पर पहुंचने वाला है। देश के कोरोना डेथ मीटर की रफ्तार पर भी कुछ ब्रेक लगी है।

देश का कोरोना बुलेटिन

कुल केस:  2,98,81,965

कुल ठीक: 2,87,66,009  

कुल मौत:  3,86,713       

एक्टिव केस: 7,29,243


लगातार 38वें दिन नए केस से ज्यादा रिकवरी

देश में लगातार 37वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। इसी तरह अब तक 27,66,93,572 लोगों को जिंदगी का टीका यानी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लग चुकी है। बीते 24 घंटों में देश में 33 लाख वैक्सीन लगाई गईं है।  टीके लगाए गए। वहीं अबतक देश में  करोड़ करीब 33 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।

भारत में कोरोना से मृत्यु दर 1।29% है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 % है। वहीं एक्टिव केस घटकर 3% से कम हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में ही हुई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER