बॉलीवुड / माधुरी दीक्षित ने 'पिंगा ग पोरी' पर प्रियंका चोपड़ा संग किया डांस, आप भी कहेंगे वाह

NDTV : Jul 18, 2020, 08:02 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का आज बर्थडे है। इस मौके पर उन्हें खूब बधाई संदेश आ रहे हैं। इसी कड़ी में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी आगे आईं और इस मौके पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 'पिंगा ग पोरी' (Pinga Ga Pori) सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) संग इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा: "जब आप आस-पास होती हैं तो यह हमेशा मजेदार होता है। आपको मेरा प्यार और आपके जन्मदिन की शुभकामनाएं। इस साल को बड़ा और बेहतर बनाओ। सबको इंस्पायर करो कि वो अपने सपनों का पीछा करे। हैपी बर्थडे रेड हार्ट।"  माधुरी दीक्षित ने इस तरह उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि यह वीडियो उस समय का है, जब प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'स्काइ इज पिंक'  के प्रमोशन के लिए उनके शो पर पहुंची थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER