Coronavirus / महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख के पार, 8,671 लोगों ने गंवाई जान

AajTak : Jul 04, 2020, 11:04 PM
Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 2 लाख के पार हो गई है। यहां पर पिछले 24 घंटे में 7,074 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 2,00,064 हो गई है।

महाराष्ट्र में पिछले 48 घंटे में 124 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 8,671 हो गई है। यहां पर कोरोना के 83,295 एक्टिव केस हैं। 1,08,082 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,163 नए मामले सामने आए हैं। यहां पर कोरोना के कुल 83,237 केस हो गए हैं। मुंबई में कोरोना से अब तक 4,830 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई में 53,463 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना के 28,924 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं, महाराष्ट्र के पुणे में सिटी मेयर मुरलीधर मोहोल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

वहीं, देश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब औसतन हर रोज 20 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं और 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद अब 6,48,315 पहुंच गई है। अब तक कोरोना के कारण 18,655 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक 3,94,227 संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER