Lockdown / महाराष्ट्र में 5 स्तरीय अनलॉक योजना की घोषणा, मुंबई में फिलहाल बंद रहेगी लोकल

Zoom News : Jun 03, 2021, 09:08 PM
मुंंबई: महाराष्ट्र और महानगर मुंबई में कोरोना मामलों में आई कमी के साथ ही चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया शुरू की जा रही है। महाराष्‍ट्र में 5 स्तरीय अनलॉक योजना की घोषणा की गई है हालांकि राजधानी मुंबई की 'लाइफलाइन' कही जाने वाली लोकल फिलहाल बंद रहेगी।महाराष्‍ट्र सरकार की इस योजना के तहत अनलॉक को पांच स्‍तर में बांटा गया है। हर लेवल के तहत कुछ खास रियायतें दी जाएंगी।

राजधानी मुंबई लेवल 2 में है जबकि ठाणे डिस्ट्रिक्‍ट लेवल 1 में। मुंबई में लोकल को फिलहाल बंद रखा जाएगा। लेवल 1 में रखे गए जिलों में लॉकडाउन पूरी तरह से  हटाया जा सकता है। इस कैटेगरी में ठाणे सहित 18 जिलों को रखा गया है।गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र में नए कोरोना केसों की संख्‍या 15 हजार के आसपास तक आ गई है। महानगर मुंबई में तो केसों की संख्‍या कम होकर एक हजार से नीचे पहुंच गई है। मुंबई में नए केसों की संख्‍या कम होने के कारण लगाई गई पाबंदियों में कुछ राहत दी गई है।

बृहन्‍नमुंबई म्‍युनिसिपल कार्पोरेशन (BMC) ने 31 मई को मुंबई के लिए गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा था कि सभी जरूरी शॉप्‍स सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी। गैरजरूरी सामान की शॉप दिन के अनुसार खुलेंगी। दाएं ओर की शॉप सोमवार-बुधवार और शु्क्रवार को खुलेंगी जबकि बाएं ओर की शॉप मंगलवार-गुरुवार को खुलेंगी। यह क्रम हर हफ्ते बदलेगा यानी जो शॉप इस हफ्ते सोमवार-बुधवार और शु्क्रवार को खुली थीं, वे अगले सप्‍ताह मंगलवार और गुरुवार को खुलेंगी। गैरजरूरी सामान की शॉप्‍स वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को बंद रहेंगी।राज्‍य में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्‍या दो लाख 50 हजार के आसपास है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER