मनोरंजन / 'रेड चिली' अवतार में अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, लुक पर टिकी सबकी निगाहें

AMAR UJALA : Nov 16, 2019, 02:12 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड की सबसे हॉट सेलेब्रिटी और अर्जुन कपूर की लेडीलव मलाइका अरोड़ा ने यह साबित किया कि आपके स्टाइल और दिखने के तरीके से उम्र का कोई लेना-देना नहीं है। डीवा एक अवॉर्ड कार्यक्रम में रेड चिली हॉट अवतार में पहुंचीं। ऐसे में मलाइका का नया बोल्ड रेड अवतार देखते बनता है। 

हॉट लाल ट्यूल ड्रेस, जिसमें क्लीवेज रिवीलिंग नेकलाइन और लंबी नेट डिटेलिंग है,  वास्तव में प्रसिद्ध इतालवी डिजाइनर, Giambattista Valli के साथ एच एंड एम की (कोलैबोरेशन) सहभागिता है।

तान्या घावरी द्वारा स्टाइल किए गए इस लुक के साथ स्टनर ने एच क्राफ्ट फाइन ज्वैलरी मैच की है और लेयर्ड मोती का हार के साथ लुक को पूरा किया। मलाइका ने पॉइंटेड शिमर पीवीसी हील्स के साथ लुक को एक्सेसराइज किया।

दिवा ने अपने बालों में लेजी केयरलेस बन हेयरस्टाइल की है। लुक को आकर्षक बनाने के लिए ब्राइट मेकअप, स्टेटमेंट आईब्रो और होंठों पर डीप क्रिमसन लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER