मनोरंजन / मलाइका अरोड़ा ने माता-पिता के साथ मुंबई में की ऑटोरिक्शा की सवारी; सामने आई फोटो

AMAR UJALA : Nov 18, 2019, 04:10 PM
मॉडल और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस और स्टाइल से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। मलाइका ने हाल ही में अपना 46वां जन्मदिन मनाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अभिनेत्री अक्सर अस्पताल, सैलून और डिनर पर जाते हुए कैमरे में कैद होती हैं। एक बार उन्हें आउटिंग पर जाते हुए देखा गया।

'छैया छैया' गर्ल इस बार अपनी महंगी कार से नहीं बल्कि ऑटो से जाती हुई दिखीं। मलाइका के साथ उनकी मां भी ऑटो में थीं। रफ एंड टफ लुक में मलाइका हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

मलाइका ने इस दौरान सफेद रंग की शर्ट पहनी थी साथ ही भूरे रंग के बूट्स और मैचिंग टोपी लगा रखी थी। मलाइका ने मरून रंग का हैंडबैग कैरी किया था। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट करने की खबरों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं।

दोनों अक्सर एक साथ कभी किसी पार्टी में तो कभी रेस्टोंरेट के बाहर नजर आते हैं। बीते दिनों अर्जुन कपूर से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो शादी नहीं करना चाहते हैं और जब भी ऐसा होगा, सभी को आमंत्रित करेंगे।

अर्जुन कपूर ने कहा कि उनके परिवार में बड़ी शादियां हैं और वह जल्दबाजी में शादी में नहीं करना चाहते हैं। अर्जुन कपूर के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। वहीं अर्जुन कपूर से पहले मलाइका अरोड़ा अपनी शादी को लेकर बड़ी बात बोली थी। मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया कि वह अभी शादी नहीं करने जा रही हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER