बॉलीवुड / नीचे बिना कुछ पहने नजर आई मलाइका अरोड़ा, शर्ट हुई वायरल, देखें...

Zoom News : Feb 02, 2021, 10:38 PM
बॉलीवुड | मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब मलाइका ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसे बहुत पसंद किया गया जा रहा है। फोटोज में मलाइका ओवरसाइज शर्ट पहने दिख रही हैं। खास बात यह है कि इस शर्ट की कीमत बहुत कम है जिसे कोई भी आसानी से खरीद सकता है।

मलाइका ने अपनी इन फोटोज को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटोज में मलाइका व्हाइट कलर की ओवरसाइज शर्ट में काउच पर बैठी हुई दिख रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर के बूट पहने हैं। मलाइका की शर्ट पर लेखक-कवि चार्ल्स बुकोस्की का पोट्रेट बना हुआ है। मलाइका की इस शर्ट की कीमत सिर्फ 1600 रुपये है।

मलाइका ने पिछले साल अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशन को किया था कन्फर्म 

मालूम हो कि मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में मलाइका, अर्जुन से मिलने के लिए फिल्म भूत पुलिस के सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान की कई फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इससे पहले अर्जुन कपूर धर्मशाला में फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे थे। वहां मलाइका उनसे मिलने के लिए पहुंची थीं। दोनों ने साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था।

बताते चलें कि अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में अपने रिलेशन को कन्फर्म किया था। फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान मलाइका के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म करते हुए अर्जुन ने कहा, 'हमने ऐसा करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि हमें लगा कि मीडिया ने हमें गरिमा दी है। मीडिया की एक निश्चित समझ है। वह हमारे रिश्ते को लेकर हमेशा ईमानदार और सभ्य रही है। यही वजह है कि मैं खुद को सहज महसूस करता हूं।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER