बॉलीवुड / अर्जुन कपूर के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं मलाइका अरोड़ा, जन्मदिन पर शेयर की रोमांटिक तस्‍वीर

Zoom News : Jun 26, 2021, 05:08 PM
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन को बॉलीवुड के तमाम अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। हालांकि सभी को अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के विश का इंतजार था। अब फैंस का वो इंतजार खत्म हो चुका है। मलाइका ने अपने लव बॉय अर्जुन को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका ने शेयर की रोमांटिक फोटो

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अर्जुन कपूर संग अपनी बेहद रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए अपने लव बॉय को जन्मदिन की बधाई दी हैं और इसके जरिए उन्होंने अर्जुन को सनशाइन कहा  है।

अर्जुन को कहा -सनशाइन

फोटो में मलाइका अर्जुन के सीने से लगी हुई दिख रही हैं।  फोटो में दोनों एक दूसरे का साथ पाकर बेहद खुश दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका कैप्शन में लिखती हैं,  '  हैप्‍पी बर्थडे माय सनशाइन' ।

अब खुल एकदूसरे पर प्यार लुटाते हैं मलाइका-अर्जुन

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर हमेशा खबरों में रहे हैं।  कई इवेंट्स में दोनों को साथ देखा जा चुका है। हालांकि ये दोनों अब अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं इसीलिए दोनों ने अपने रिश्ते को सरेआम कर दिया है। हालांकि अब फैंस को इन दोनों की शादी का इंतजार है। बता दें कि अपने रिश्ते का इकरार मलाइका ने पहली बार साल 2018 में अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर की थीं इतना ही नहीं मलाइका हमेशा अर्जुन के जन्मदिन पर कुछ ऐसा शेयर कर देती हैं जिससे वह दोनों खबरों में छा जाते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER