मुंबई / पीएनबी घोटाला - मेहुल की दलील- दिल की बीमारी है और दिमाग में थक्का भी जमा है; कोर्ट में पेशी से छूट

Dainik Bhaskar : Mar 22, 2019, 07:17 PM
मुंबई. भगोड़े बिजनेसमैन मेहुल चौकसी ने शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में नई याचिका दायर कर पेशी में छूट देने का आग्रह किया है। याचिका के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार है। उसे दिल की बीमारी, पैर में दर्द और दिमाग में खून का थक्का जमने की समस्या है। 

चौकसी ने खराब सेहत का हवाला दिया

कोर्ट ने इस मामले को 9 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। चौकसी के वकील विजय और अशुल अग्रवाल ने बीमारी से संबंधित कुछ दस्तावेज पेश किए। वकील के मुताबिक, डॉक्टर ने चौकसी को यात्रा से बचने और आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में वह भारत आने में असमर्थ है।

पीएनबी स्कैम का मुख्य आरोपी

मेहुल चौकसी और उसका भतीजा नीरव मोदी पीएनबी स्कैम के मुख्य आरोपी हैं। दोनों एक साल पहले देश से फरार हो गए थे। मेहुल ने 15 जनवरी, 2018 में एंटीगुआ और बरबुडा की नागरिकता ले ली थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER