विशेष / आपके शरीर पर यहां तो नहीं तिल, जानें क्या है मतलब

NavBharat Times : Mar 31, 2020, 07:52 AM
लाइफस्टाइल डेस्क | शरीर पर कई तिल जन्म के साथ मौजूद होते हैं और बहुत से समय के साथ शरीर पर उभरते हैं। तिल समय के साथ छोटे-बड़े या फिर गायब भी हो सकते हैं। समुद्रशास्त्र में इन तिलों का महत्व और मतलब बताया गया है। शरीर पर मौजूद तिल स्थिति के अनुसार यह शुभ और अशुभ परिणाम देते हैं। इन तिलों के माध्यम से अपने जीवन के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह भाग्य में बदलाव के भी संकेत देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे इन तिलों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व और किस्मत के बारे में जान सकते हैं।

धन की होती है प्राप्ति

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति के राइट साइड की कनपटी पर तिल हो तो यह शीघ्र विवाह का सूचक होता है। इसके अलावा सुंदर पत्नी, अचानक धन लाभ भी देता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की लेफ्ट साइड की कनपटी पर तिल है तो अचानक धन की प्राप्ति होने वाली है।

मिलता है काफी मान-सम्मान

जिस व्यक्ति के कंधे पर तिल है तो उनको समाज में काफी मान-सम्मान मिलता है। ऐसे व्यक्ति के पास काम को कमी नहीं होती है और इनकी सामाजिक आयोजनों में बहुत मांग है। साथ ही ऐसे व्यक्ति बहुत भाग्यवान होते हैं।

घुमक्कड़ स्वभाव के होते हैं ये व्यक्ति

पैरों के तिल व्यक्ति के जीवन में भटकाव की ओर इशारा करते हैं। हालांकि पैर में तिल होना व्यक्ति के घुमक्कड़ स्वभाव को भी दर्शाता है। यह अपनी यात्राओं में फिजूलखर्च करते हैं। यह तिल अगर छोटा है तो यात्रा में सुखद अनुभव करते हैं और बड़ा है तो इनकी यात्राएं कोई ना कोई समस्या को लाती हैं।

मानसिक रूप से रहते हैं परेशान

अगर किसी व्यक्ति की कमर पर तिल है तो वह सदैव किसी ना किसी परेशानी में घिरा रहता है। वह मेहनत को बहुत करता है लेकिन कभी धन को इकट्ठा नहीं कर पाता। इसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहते हैं।

उच्च पद की होती है प्राप्ति

अगर किसी व्यक्ति के हाथ के बगल में तिल है तो यह शुभ माना गया है। यह तिल सौभाग्य का प्रतीक होता है। अगर तिल बगल में गहराई से छिपा है तो इसका मतलब है कि यह जीवन में एक उच्च पद प्राप्त करते हैं।

भाग्यशाली होते हैं ऐसे व्यक्ति

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति के पेट पर तिल है तो इसका मतलब है कि उनके पास सबकुछ है। इनका जीवन सहज और सुरक्षित होगा। यह एक बहुत भाग्यशाली तिल है और अगर छोटा है तो और बेहतर है।

हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

अगर किसी व्यक्ति के छाती के नीचे तिल है तो शुभ माना गया है। यहां तिल होने का मतलब है कि जीवन में सबकुछ सुचारू रूप से चलेगा और इनको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर यहां तिल एक जोड़ी के रूप में दिखाई देते हैं तो ये अत्यधिक अच्छे भाग्य का संकेत देते हैं।

धन की नहीं होती कमी

जिन लोगों के लेफ्ट साइड के गाल पर तिल होता है, वह फिजूल की जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत धन खर्च कर देते हैं। वहीं जिन लोगों के राइट साइड के गाल पर तिल होता है तो उनके पास कभी धन की कमी नहीं रहती है।

आर्थिक रूप से होते हैं मजबूत

समुद्रशास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की नाभि और जननांग के बीच में तिल है तो उनके पास धन की कमी कभी नहीं होती है। वहीं यदि किसी व्यक्ति को दोनों भौंहों के बीच तिल है, तो माना जाता है कि ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन सुखी होता है और आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER