Zoom News : Oct 17, 2020, 04:36 PM
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने अंदाज से फैन्स को दीवाना बना लेती हैं। वो नियमित अंतराल पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं। हाल ही में मौनी रॉय (Mouni Roy) छुट्टियां इंज्वॉय करने मालदीव पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने वहां से कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर धमाल मचा दिया था। मौनी रॉय (Mouni Roy Photos) ने फिर से अपनी कुछ तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रही हैं।
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने कुछ घंटे पहले ही इन तस्वीरों को शेयर किया है। फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स को भी उनका अंदाज खूब पसंद आ रहा है। अभी तक उनकी तस्वीरों को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मौनी रॉय ने फोटो के कैप्शन में लिखा है: "जिन्दगी जादू है।।।मुझे उम्मीद है कि आपकी दोपहर भी मेरी तरह शानदार थी।" मौनी रॉय के इस अंदाज पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
मौनी रॉय (Mouni Roy) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' रिलीज हुई है और उनके काम को भी पसंद किया जा रहा है। मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रे, फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं।