बॉलीवुड / ब्वॉयफ्रेंड नांबियार संग शादी के बंधन में बंधने जा रही है एक्ट्रेस मौनी रॉय, जानिए कैसे हुई मुलाकात

Zoom News : Jan 17, 2021, 09:33 AM
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी करने जा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि मौनी रॉय भी ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। मौनी रॉय ने पूरा लॉकडाउन अपनी बहन के साथ बिताया है। वह दुबई में थीं। इस दौरान मौनी रॉय की दुबई बेस्ड बैंकर सूरज नांबियार से मुलाकात हुई। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं।

मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैन्स संग अपनी पर्सनल लाइफ शेयर करती हैं। हाल ही में रिलेशनशिप को ऑफिशियल करते हुए मौनी रॉय ने सूरज नांबियार और उनके परिवार संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने सूरज के माता-पिता को ‘मॉम-डैड’ से संबोधित किया था। एक्ट्रेस के नजदीकी सोर्स का कहना है कि दोनों ही जल्द शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। मौनी का जो सूरज के माता-पिता संग बॉन्ड है, वह अद्भुत है।

सूरज के बारे में मौनी रॉय ने खुलकर तो नहीं बताया है, लेकिन फोटो शेयर कर हिंट जरूर दिया है। मालूम हो कि मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में विलेन के किरदार में नजर आने वाली हैं। इससे पहले मौनी रॉय का नाम गौरव चोपड़ा और ‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित रैना संग भी जोड़ा जा चुका है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER