Cricket / महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने दी खुशखबरी, घर में आया ये नया मेहमान

Zoom News : May 07, 2021, 01:25 PM
रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के घर में एक नया मेहमान आया है। धोनी की वाइफ साक्षी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। भले ही धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनकी वाइफ साक्षी लगातार अपने फैंस के साथ जुडी रहती हैं।

धोनी के घर आया ये नया मेहमान 

दरअसल, धोनी के घर का ये नया मेहमान और कोई नहीं बल्कि उनका घोड़ा चेतक (Chetak) है। साक्षी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनके काले रंग का घोड़ा चेतक (Chetak) सफेद डॉगी के साथ फॉर्महाउस में खेलता नजर आ रहा है।

साक्षी ने शेयर किया वीडियो 

धोनी की वाइफ साक्षी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'घर में आपका स्वागत है चेतक। जब आप लिली डॉगी से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया। आपको हंसी-खुशी हमारे फैमिली में स्वीकार किया जा रहा है।' 

आईपीएल 2021 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित 

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सभी क्रिकेटर्स अपने अपने घर लौट रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रांची लौटने में देर हो सकती है। धोनी चाहते हैं कि उनकी टीम के साथी पहले घर लौटें। धोनी ने अपनी टीम के साथियों को बताया कि वो घर वापस जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाले आखिरी व्यक्ति होंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER