IPL 2021 / CSK से जल्द अलग हो जाएंगे MS Dhoni, Aakash Chopra ने कर दिया बड़ा दावा

Zoom News : May 27, 2021, 07:22 AM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब बढ़ती उम्र के चलते अपनी बल्लेबाजी की लय खो रहे हैं। पिछले दो साल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए धोनी की पुराने समय जैसी फिटनेस नजर नहीं आई। इसी बीच अब एक पूर्व खिलाड़ी ने ये तक दावा कर दिया है कि धोनी आने वाले समय में सीएसके के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। 


'सीएसके से खुद अलग होंगे धोनी'

टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने दावा किया है कि धोनी (MS Dhoni) कुछ ही समय बाद अपने आप सीएसके का साथ छोड़ देंगे। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'रीटेन करने वालों में सीएसके एमएस धोनी को सबसे ऊपर रखेगी। लेकिन अगर आप धोनी से पूछें तो वो खुद ही कह देंगे कि आप मुझे अब टीम में रीटेन क्यों कर रहे हैं। वो टीम के साथ अगले तीन सालों तक नहीं रहने वाले।'


धोनी पर पैसा नहीं लगाएगा सीएसके

चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आगे कहा, 'सीएसके धोनी (MS Dhoni) पर इतना सारा पैसा क्यों लगाना चाहते हैं। सीएसके और धोनी काफी हद तक एक ही हैं। अगर किसी भी खिलाड़ी को रीटेन नहीं करने का नियम आया तो सीएसके धोनी को रीटेन नहीं करने के लिए बिलकुल तैयार रहेगी।' बता दें कि धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही सीएसके के कप्तान रहे हैं। 


सीएसके को धोनी ने बनाया चैंपियन 

सीएसके (CSK) आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक है। धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में सीएसके ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। सीएसके ने धोनी के अंडर 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल का खिताब जीता है। लेकिन पिछले साल और इस साल बल्लेबाजी में धोनी का वो जादू दिखा नहीं जिसके लिए वो जाने जाते हैं।  


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER