हटके / सड़क किनारे खेल रहे बच्चे पर ड्राइवर ने चढ़ाई कार, फिर भी सही सलामत - CCTV फुटेज आया सामने

NDTV : Sep 17, 2020, 08:36 AM
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मालाड मालवणी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक ऐसी घटना जो न सिर्फ विचलित कर देने वाला है, बल्कि अचंभित भी हो जाएंगे। सड़क के किनारे खेल रहे एक बच्चे पर ड्राइवर ने लापरवाही के कारण कार चढ़ा दी। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आए है। तीन साल के एक मासूम पर से कार गुजर गई, लेकिन वो सही सलामत है।

बताते चले कि मालवणी पुलिस के मुताबिक घटना 11 सितंबर की है। दोपहर सवा दो बजे के करीब 3 साल का अमार म्हाडा कॉलोनी में अपने घर के बाहर खेल रहा था। सड़क पर से कुछ उठाने के लिए जैसे ही वो नीचे झुका एक कार ने उसे पहले टक्कर मारा, फिर उसका पहिया उस बच्चे पर गुजर गया।

जैसे ही लोगों ने देखा उसे अस्पताल ले जाया गया। सीटी स्कैन में कोरोना जैसे लक्षण दिखने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लेकिन आखिरकार विलेपार्ले के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां जरूरी इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। अमार  स्वस्थ है उसे ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने 30 साल के कार चालक को गिरफ्तार कर जरूरी क़ानूनी कार्रवाई की।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER