कोरोना वायरस / मुंबई में पहली बार 24 घंटे में सामने आए 6,000 से अधिक कोविड-19 केस

Zoom News : Mar 28, 2021, 06:48 AM
मुंबई: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के नए मामले लोगों को डरा रहे हैं। इसी के चलते आज राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। रात आठ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य में करीब 37 हजार केस सामने आए हैं। अकेले मुंबई में ही साढ़े पांच हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं।

आपको बता दें की राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 36,902 नए मामले सामने आए हैं। 17,019 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले 26,37,735 हो चुके हैं। वहीं, अभी तक 23,00,056 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। राज्य में 2,82,451 एक्टिव मामले हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक कोरोना महामारी ने 53,907 मरीजों की जान ले ली है। आज भी 112 लोगों की जान गई है।

अगर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो आज यहां 6123 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ भी मुंबई में कुल मामले  3,85,628 हो चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER