वडोदरा / रहस्यमय मौत | निजी स्कूल की प्रिंसीपल की लाश महिसागर नदी में मिली, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Dainik Bhaskar : Nov 30, 2019, 04:05 PM
वडोदरा | सावली तहसील के लांछनपुरा गांव के पास से गुजरने वाली महिसागर नदी में 35 वर्षीय एक महिला की लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौका ए वारदात पहुंची। प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला का नाम भार्गवी सुथार है। वह वाजबवा की महिरेवा हाईस्कूल की प्रिंसीपल थी। 27 नवम्बर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी गई थी।

मौत का कारण साफ नहीं

पुलिस ने लास्ट कॉल के आधार पर महिला की लोकेशन का पता लगाया, तो वह स्थान लांछनपुरा निकला। पुलिस को घटनास्थल से महिला की लाश के अलावा उसकी एक्टिवा भी मिली। अभी तक महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER