छत्तीसगढ़ / नक्सलियों और पुलिस में मुठभेड़; एक जवान शहीद, डीवीएफ जवान घायल

Dainik Bhaskar : Aug 28, 2019, 12:08 PM
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा के मलकानगिरी जिले में बुधवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम सुबह सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। अभी फोर्स फिलहाल वापस लौटी नहीं है। जवानों के वापस लौटने के बाद स्थिति और ज्यादा स्पष्ट होगी।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के मलकानगिरी जिले में एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और डीवीएफ (डिस्ट्रिक्ट वॉलेंटरी फोर्स) के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच बोंडाघाटी के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की। इस हमले में एक जवान जयसिंह कवासी शहीद हो गए। जबकि डीवीएफ के जवान रामसिंह धुर्वा गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवान को मलकानगिरी जिला अस्पताल लेकर आए हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER