New Song / नेहा कक्कड़ ने अपने अपकमिंग सॉन्ग 'डायमंड दा छल्ला' की शेयर की एक झलक

Zoom News : Aug 25, 2020, 04:36 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने अपकमिंग सॉन्ग "डायमंड दा छल्ला" की अनाउंसमेंट की थी। इस गाने के लिए नेहा और सिंगर परमिश वर्मा एकसाथ कोलाबोरेट कर रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है और गाने के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं। 

अब नेहा ने अपने सोशल मीडिया पर "डायमंड दा छल्ला"  गाने की एक झलक शेयर की है, जिससे गाने को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। गाने की एक झलक शेयर कर नेहा ने कैप्शन दिया, "अगर वह तुमसे सच्चा प्यार करता है तो मनी बिलकुल भी मैटर नहीं करता। हाहाहाहा... मज़ाक कर रहीं थी। गॉड ब्लेस यू परमिश वर्मा। ये झलक सभी परमिश फैंस के लिए और नेहा के फैंस के लिए भी।"

नेहा द्वारा शेयर की गई फोटो की बात करें तो नेहा और परमिश कार के ऊपर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस कैंडिड फोटो में नेहा मुस्कुराते हुए परमिश को देख रहीं हैं और परमिश पलकें झुकाएँ हुए मुस्कुरा रहे हैं। नेहा यलो कलर की ड्रेस में नजर आ रहीं हैं, वही परमिश ब्राउन कलर के ट्रेडिशनल कुर्ता पैजामा में दिखाई दे रहे हैं। 

बता दें गाने को नेहा कक्कड़ और परमिश वर्मा ने गाया है, म्यूजिक रजत नागपाल ने कंपोज किए हैं, जबकि लिरिक्स विक्की संधू ने लिखें हैं। अपकमिंग म्यूजिक वीडियो को गुरिंदर बावा ने डायरेक्ट किया है, जबकि देसी म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। 26 अगस्त को गाने को रिलीज़ किया जाएगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER