एंटरटेनमेंट / नील भट्ट की वाइफ ऐश्वर्या शर्मा को ट्रोल बोलते थे गंदी औरत, देते थे कोरोना से मरने की बददुआ

Zoom News : Feb 23, 2022, 10:49 PM
एंटरटेनमेंट | नील भट्ट और उनकी वाइफ ऐश्वर्या शर्मा टीवी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में फैन्स को एंटरटेन करते नजर आएंगे। शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसमें दोनों ट्रोलिंग पर बात करते नजर आ रहे हैं। नील बोलते हैं कि ट्रोल्स से उन्हें परेशानी मिलती रही है। ऐश्वर्या भी अपना ट्रोलिंग का खराब अनुभव बताती हैं। वह बोलती हैं कि लोग उन्हें गंदी गालियां देते थे। यहां तक कि उनको मरने की बददुआ तक देते थे। स्मार्ट जोड़ी स्टार प्लस पर 26 फरवरी से शुरू हो रहा है। रीसेंटली अंकिता लोखंडे और विकी जैन का नाम भी इस शो के लिए कंफर्म हुआ है।

दर्शकों से मिला प्यार लेकिन...

स्टार प्लस के अपकमिंग शो स्मार्ट जोड़ी के लिए टीवी के चहेते स्टार्स नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का नाम कंफर्म हो चुका है। उनका प्रोमो भी चैनल ने रिलीज कर दिया है। इस प्रोमो में नील ने शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वैसे तो उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला लेकिन दर्शकों का एक ऐसा वर्ग भी है जो ट्रोलिंग की तरफ ज्यादा रहता है। वहां से परेशानी मिलती रही है। 

ऐश्वर्या को बोलते थे गंदी औरत

इस पर होस्ट मनीष पॉल पूछते हैं, ट्रोलिंग मतलब? तब ऐश्वर्या जवाब देती हैं, ये कौन है, इससे क्यों शादी शादी कर रहे हो, बहुत गंदी लड़की है, बहुत गंदी औरत है, बहुत सारी गालियां, तुमको तो मर जाना चाहिए कोरोना से। नील और ऐश्वर्या की बातें सुनकर मनीष भी दंग रह जाते हैं।

शो में दिखेंगे ये कंटेस्टेंट्स

स्मार्ट जोड़ी में अंकिता लोखंडे विकी जैन के साथ आ रही हैं। उनके अलावा भाग्यश्री-हिमालय दासानी, राहुल महाजन-नताल्या इलीना, अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी और मोनालिसा-विक्रांत सिंह राजपूत का नाम शो के लिए फाइनल हो चुका है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER