दुनिया / अमेरिका में नया चक्रवाती तूफान आने का खतरा, सोमवार तक खाड़ी तट से टकराने की उम्मीद

News18 : Aug 22, 2020, 07:32 AM
मेक्सिको सिटी। अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida Coast) और खाड़ी तट (Gulf Coast) पर सोमवार या मंगलवार तक चक्रवाती तूफान लॉरा (Cyclone Storm in America) के पहुंचने का खतरा मंडरा रहा है। यह अभी यह पूर्वी कैरेबिया में है। इसके अलावा मेक्सिको के यूकेटन प्रायद्वीप से एक और तूफान के अमेरिका से टकराने की संभावना है।


75 किलोमीटर प्रति घंटे से चल रही हैं हवाएं

अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केन्द्र के अनुसार नया चक्रवाती तूफान शुक्रवार सुबह उत्तरी लीवार्ड प्रायद्वीप के पूर्वी-दक्षिणी पूर्वी में 370 किलोमीटर दूर था। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं। यह 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

तूफान केन्द्र ने कहा है कि यह दोबारा भी बन सकता है। यह विकराल तूफान का रूप धारण कर सोमवार या मंगलवार को फ्लोरिडा और उसके बाद खाड़ी तट से टकरा सकता है।


इस साल 16 से ज्यादा समुद्री तूफान आने का पूर्वानुमान

एक भविष्यवाणी के मुताबिक, इस साल दुनियाभर में कई समुद्री तूफान तबाही मचा सकते हैं। यानी कोरोना की महामारी से निपटने से पहले ही दुनिया को कई और प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, अमेरिका की कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानियों ने इस साल दुनियाभर में 16 से ज्यादा समुद्री तूफान आने का पूर्वानुमान लगाया है।


इनमें आठ हरिकेन भी शामिल

मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक, इनमें आठ हरिकेन भी शामिल हैं। इन आठ में से चार तूफान बेहद खतरनाक और शक्तिशाली होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि, हमें इस साल फिर से बड़ी गतिविधियां होने के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञानी फिल क्लॉटजबेक का कहना है कि, हमारा अनुमान है कि 2020 में अटलांटिक बेसिन हरिकेन मौसम की गतिविधि सामान्य से ऊपर होगी। उनका कहना है कि जिन हरिकेन तूफान की श्रेणी 3 से 5 होगी, वो बड़े तूफान बन जाएंगे। इनसे करीब 111 मील प्रति घंटे और इससे अधिक गति की तेज हवाएं चलेंगी। पूर्वानुमान के मुताबिक, ये तूफान 1 जून से 30 नवंबर के दौरान हरिकेन मौसम के दौरान आने की संभावना है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER