बॉलीवुड / प्रियंका को इंप्रेस करने के लिए निक जोनास ने 'आंख मारे' सॉन्ग पर किया डांस, देखें Video

NDTV : Feb 15, 2020, 03:16 PM
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) विदेश में रहने के बाद भी अपने देश के काफी करीब है और हर बार निक जोनास भी अपने देसी अंदाज से प्रियंका को भारत की याद दिला देते हैं। हालांकि, इस बार निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को बिल्कुल ही अलग अंदाज में 'वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day)' पर इंप्रेस करने की कोशिश की है। दरअसल, निक और प्रियंका ने 'आंख मारे (Aankh Maare)' सॉन्ग पर खूब डांस किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को निक जोनास (Nick Jonas) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंस से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पूरी मस्ती के साथ 'आंख मारे (Aankh Maare)' सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर, एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) और एक्टर रोहित शराफ अहम भूमिका में दिखाई दिये थे। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में करीब 3 साल बाद कदम रखा था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं, और उन्होंने लगभग 55 से अधिक फिल्मों में काम किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी अभिनय की शुरुआत हिट सीरीज 'क्वांटिको' से की, जो एबीसी पर तीन सीजन के लिए प्रसारित हुई।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER