बॉलीवुड / प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं निक, सबके सामने पत्नी की उम्र को लेकर कही बड़ी बात

AMAR UJALA : Feb 27, 2020, 07:40 AM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें पति निक जोनस के साथ हमेशा साथ देखा जाता है। दोनों साथ में काफी अच्छी लगते हैं, लेकिन निक प्रियंका चोपड़ा से करीब 10 साल छोटे हैं। उम्र को लेकर भी ये दोनों सुर्खियां बटोर चुके हैं। ऐसे में अमेरिकन गायक निक जोनस ने प्रियंका के साथ अपनी उम्र को लेकर बेहद खास बात बोली है। 

इन दिनों निक जोनस मशहूर रियलिटी शो द वॉइस में जज की भूमिका अदा कर रहे हैं। इस शो में उनके साथ गायिका केली क्लार्कसन भी जज है। शो में ये दोनों अक्सर काफी मस्ती करते हुए भी दिखाई देते हैं। इस बीच केली क्लार्कसन ने निक से शो में कहा, ‘मैं 37 हूं। निक आप 27 के हैं।’ इसके जवाब में निक ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी 37 की है, तो यह कूल है।’

प्रियंका चोपड़ा को लेकर निक जोनस की ये प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद इन दोनों को उम्र के फासले की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ा था। एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर कहा था कि उन्हें इन सभी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और ट्रोल करने वालों को हमें ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। 

हाल ही में इन दोनों का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए। यह वीडियो एक डांस पार्टी का था जिसमें प्रियंका के साथ निक जोनस रणवीर सिंह के गाने पर थिरकते हुए नजर आए। इस गाने के बोल थे- 'लड़की आंख मारे।' इस वीडियो में निक जोनस के डांस को देखकर प्रियंका मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं। बॉलीवुड के इस गाने पर निक भी अपने अंदाज में डांस करते दिखाई दिए। जो देखने में बेहद क्यूट लग रहा था।

हालांकि ये ऐसा पहला वीडियो नहीं था जिसमें निक इस तरह से बॉलीवुड के गाने पर डांस कर रहे हो। इससे पहले भी ये दोनों इसी तरह से बॉलीवुड के हिट नंबर्स पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दिए थे। इस वीडियो से पहले प्रियंका अपनी एक पुरानी तस्वीर की वजह से चर्चा में रही थीं। प्रियंका की ये तस्वीर तब की थी जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। प्रियंका साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। प्रियंका इस फोटो में व्हाइट गाउन में नजर आईं। उन्होंने क्राउन भी लगाया हुआ था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER