VIDEO / नाइजीरियन युवक ने गाया एंग्री यंगमैन का सुपरहिट गाना, सोशल मीडिया पर हो गया Viral

News18 : Jul 30, 2020, 04:08 PM
अबुजा। बॉलीवुड के एंग्री यंगमैन यानि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के यूं तो लाखों चाहने वाले हैं। लेकिन क्या आपको पता है उनके लिए दीवानगी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) में एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा जिसमें नाइजीरिया (Nigeria) का एक युवक सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का एक सुपहिट गाना गाता दिख रहा है। लोगों ने इस गाने को इतना ज्यादा पसंद किया कि हर जगह यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप युवक की तारीफ तो करेंगे ही साथ ही आपको उसके रिएक्शन्स पर हंसी भी आने लगेगी। क्योंकि जब युवक गाना गा रहा था तब ताली बजाते हुए डांस भी कर रहा था।

इस विदेशी युवक के मुंह से अमिताभ बच्चन की फिल्म का गाना बिल्कुल साफ और स्पष्ट शब्दों में सुना जा सकता है। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नाइजीरियन शख्स एक पेड़ पर चढ़ा हुआ है और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अंधा कानून' का गाना 'रोते-रोते हंसना सीखो।।। हंसते-हंसते रोना।।।' गाता हुआ दिखाई दे रहा है। जब वह गाना जा रहा है उस वक्त वह पेड़ पर खड़ा हो जाता है और म्यूजिक के लिए तालियां बजाने लगता है। ये युवक पेड़ पर खड़े होकर गाना ही नहीं गा रहा बल्कि उसे चीयर भी कर रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि अमिताभ बच्चन को भारत में ही विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है।

30 जुलाई को शेयर किया गया वीडियो

इस वीडियो को नाइजीरिया का बताया जा रहा है। सुशांत नंदा ने इस वीडियो को आज यानी 30 जुलाई को सुबह करीब नौ बजे यूट्यूब पर शेयर किया था। उसके बाद ये वायरल होने लगा। इस वीडियो को अबतक 5100 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही साढ़े चार सौ से ज्यादा लाइक्स भी इस वीडियो को मिले है। इसके अलावा इस वीडियो को देखकर तमाम यूजर्स ने शानदार कमेंट्स भी किये हैं। इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह शख्स नाइजीरिया का है और वो पेड़ पर चढ़कर पूरे सुर में गाना गा रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER