बॉलीवुड / Nora Fatehi हेयर स्टाइलिंग के दौरान ही करने लगीं डांस, अब वायरल हो रहा है Video

NDTV : Sep 12, 2020, 09:34 PM
बॉलीवुड डेस्क | नोरा फतेही (Nora Fatehi) को डांसिंग क्वीन कहा जाता है। नोरा फतेही जब भी किसी स्पेशल नंबर को करती हैं तो वह गाना सुपरहिट हो जाता है। नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) की यह कमाल की डांसिंग ही है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम (Nora Fatehi Instagram) पर 16 मिलियन (1.6 करोड़) का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इसे लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। नोरा फतेही ने इस वीडियो के साथ लिखा है, '16 मिलियन...'

View this post on Instagram

16 MILLION 🤩🥳💥🔥🧿

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने डांस से चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'दिलबर (Dilbar Song)' से लेकर साकी साकी तक हर गाने में नोरा फतेही का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर (Street Dancer)' ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके 'गर्मी सॉन्ग (Garmi Song)' ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया। वहीं, अब जल्द ही एक्ट्रेस नोरा फतेही अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इस फिल्म में भी एक्ट्रेस अपने डांस से काफी धमाल मचाने वाली हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER