बॉलीवुड / Nora Fatehi ने रेड गाउन में इस अंदाज में किया डांस, Video हुआ वायरल

NDTV : Sep 16, 2020, 08:51 AM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। इस वीडियो में नोरा फतेही रेड गाउन में हैं और जोरदार अंदाज में डांस कर रही हैं। नोरा फतेही ने यह डांस 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स (India's Best Dancers)' के मंच पर किया है और इसमें उनका साथ कोरियोग्राफर सलमान खान (Salman Khan) ने दिया है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित होने की वजह नोरा फतेही (Nora Fatehi) को इस डांस रियलिटी शो में स्पेशल जज के तौर पर लाया गया है। 

नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) इस वीडियो में रेड गाउन में नजर आ रही हैं और उनका डांस का अंदाज बहुत ही कमाल का है। वैसे भी नोरा फतेही जब भी डांस करती हैं तो उनके फैन्स उस वीडियो को खूब पसंद करते हैं। इस वीडियो के साथ भी कुछ ऐसा ही है। सलमान खान और नोरा फतेही 'स्ट्रीट डांसर' के सॉन्ग 'इलीगल वैपन (Illeagal Weapon)' पर डांस कर रहे हैं। 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का 'दिलबर (Dilbar Song)' से लेकर 'साकी साकी' तक हर गाने में अलग अंदाज देखने को मिला है। हाल ही में नोरा ने 'स्ट्रीट डांसर (Street Dancer)' में अहम रोल किया था। फिल्म का 'गर्मी सॉन्ग (Garmi Song)' ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया था।  नोरा फतेही जल्द ही अजय देवगन और संजय दत्त की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखेंगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER