बॉलीवुड / नोरा फतेही ने 'चुरा के दिल मेरा' गाने पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस, देखे Video

NDTV : Aug 30, 2020, 01:46 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने अंदाज और अपने डांस के लिए खूब जानी जाती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और हमेशा अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही स्टेज पर तहलका मचाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नोरा फतेही स्टेज पर एक शख्स के साथ रोमांटिक परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। 

वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) शख्स के साथ 'चुरा के दिल मेरा (Chura Ke Dil Mera Song)' पर रोमांटिक डांस कर रही हैं। इस वीडियो में नोरा फतेही के डांस मूव्स और अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है। वीडियो में नोरा ने व्हाइट कलर का शॉर्ट टॉप पहना हुआ है, साथ ही डेनिम जीन्स उन पर काफी जच रही है। नोहा फतेही के इस रोमांटिक डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने डांस से चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिलबर से लेकर साकी साकी तक हर गाने में नोरा फतेही का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके 'गर्मी सॉन्ग (Garmi Song)' ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया। वहीं, अब जल्द ही एक्ट्रेस नोरा फतेही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इस फिल्म में भी एक्ट्रेस अपने डांस से काफी धमाल मचाने वाली हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER