बॉलीवुड / अलग अंदाज में नोरा फतेही ने बदले कपड़े, फैन्स हुए कायल - देखें VIDEO

Zoom News : May 07, 2021, 08:16 PM
बॉलीवुड | बात चाहें किलर डांस मूव्स की हो, क्यूट अंदाज की हो या फिर बोल्ड अवतार की, नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम हमेशा टॉप लिस्ट में रहता है। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैन्स के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर नोरा का एक वीडियो सामने आया है।

नोरा का अलग अंदाज

नोरा फतेही का लेटेस्ट वीडियो काफी कूल है। नोरा का ये वीडियो उनके पुराने वीडियोज से काफी अलग भी है, इस वीडियो में न तो नोरा डांस कर रही हैं और न ही कॉमेडी, बल्कि इस वीडियो में नोरा का स्वैग देखने को मिल रहा है। नोरा के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में नोरा स्वैग के साथ अलग अंदाज में कपड़े चेंज करती नजर आ रही हैं।

नोरा का फनी वीडियो वायरल

याद दिला दें कि इससे पहले नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया था। वीडियो में नोरा एक गाने पर फनी एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में नोरा के साथ Marce Pedrozo भी नजर आ रहे थे। नोरा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'बुकिंग्स के लिए मौजूद, लॉकडाउन को हाइप अप करने के लिए... हैप्पी संडे।

नोरा फतेही साबित हो रहीं हिट मशीन

गौरतलब है कि नोरा ने कई डांस वीडियोज में अपना दम दिखाया है। बैक टू बैक हिट सॉन्ग्स देने के चलते नोरा को हिट मशीन भी कहा जाता है। वहीं बता दें कि अपने डांस के साथ ही नोरा बतौर अभिनेत्री भी अपना दम दिखा चुकी हैं। नोरा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ स्ट्रीट डांसर, सलमान खान के साथ भारत में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही नोरा जल्दी ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आएंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER