बॉलीवुड / नोरा फतेही हैं शादी को तैयार, दूल्हे की मुंह दिखाई कर बोलीं- 'हम शादी कर रहे हैं'

News18 : Jul 22, 2020, 07:31 AM
मुंबई। अपने डांस से लोगों के दिलों में राज करने वाली बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया (Socail Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने डांस वीडियो और तस्वीरों को वह अक्सर शेयर करती हैं। एक्ट्रेस के डांस और अंदाज के जवान से लेकर बच्चे भी फैन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोरा शादी के लिए तैयार हैं और उन्होंने अपनी शादी के लिए दूल्हा भी ढूंढ लिया है। खबर है कि वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। इस बात की जानकारी नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।

सोशल मीडिया पर नोरा फतेही (Nora Fatehi) की जहरदस्त फैन फॉलोइंग है। शादी के लिए दूल्हा उन्होंने सोशल मीडिया पर ही ढूंढ लिया है। हाल ही में उनके लिए एक ऐसा प्रपोजल आया कि उसे देखने के बाद वह खुद को इस पर रिएक्ट करने से नहीं रोक पाईं। दरअसल, नोरा के एक फैन ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बच्चे ने उनसे शादी करने की इच्छा व्यक्त की है। एक्ट्रेस नोरा फतेही ने एक बच्चे का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में एक बच्चा कह रहा है कि वह 'दिलबर गर्ल' से शादी करना चाहता है। नोरा का नन्हा फैन कह रहा है, 'दिलबर वाली लड़की के साथ शादी करनी है।'


वीडियो को नोरा ने अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत हुआ, मुझे मेरा पति मिल गया है, हम शादी कर रहे हैं।' नोरा के इस क्यूट रिएक्शन पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

नोरा फतेही ने 'दिलबर', 'साकी साकी' और 'कमरिया' जैसे स्पेशल सॉन्ग से भी खूब धूम मचाई है। सोशल मीडियो पर उनके डांस मूव्स को लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। रिएलिटी शो बिग बॉस जैसे आने के बाद उनके करियर को हाइप मिला।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही नोरा फतेही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इस फिल्म में भी एक्ट्रेस अपने डांस से काफी धमाल मचाने वाली हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER