बॉलीवुड / नोरा फतेही ने किया तैमूर को प्रपोज- शादी की इच्छा जताई, जबाब में जानिए क्या बोलीं करीना कपूर

Zoom News : Jan 07, 2021, 08:05 PM
बॉलीवुड | एक्ट्रेस नोरा फतेही ने तैमूर अली खान से शादी की इच्छा जताई है। नोरा फतेही ने करीना कपूर के चैट शो What Women Want में बात करते हुए कहा कि जब तैमूर अली खान बड़े हो जाएंगे तो वह उनसे शादी करना चाहती हैं। करीना कपूर ने नोरा फतेही से कहा कि वह और उनके पति सैफ अली खान आपके डांस मूव के दीवाने हैं। इस बीच नोरा फतेही की ओर से तैमूर से शादी के प्रस्ताव पर करीना हैरान रह गईं और हंसते हुए कहा, 'अभी तो वह 4 साल का ही है। मुझे लगता है कि अभी तो लंबा वक्त है।' इस पर नोरा फतेही ने कहा कि कोई बात नहीं, मैं इंतजार करूंगी।

सैफ अली खान और करीना कपूर के स्टार किड तैमूर अली खान जन्म से ही फोटोग्राफर्स की पसंद रहे हैं। वह जहां भी जाते हैं, पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करते नजर आते हैं। यही नहीं अब तो वह फोटोग्राफर्स के घेरने पर रिएक्ट भी करने लगे हैं। हाल ही में उन्होंने कई बार फोटोग्राफर्स से फोटो न लेने को कहा था। मां के साथ मौजूद तैमूर ने कहा था कि नो फोटोज, नो फोटोज।  वहीं क्रिसमस के मौके पर तो वह तस्वीर क्लिक कराने के लिए मास्क उतारते नजर आए थे और खुशी से फोटो खिंचवाई थी। तैमूर अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होती रही हैं। अकसर करीना कपूर अपने हैंडसम बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

फिलहाल करीना कपूर दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अकसर वह बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। यही नहीं करीना कपूर ने अपने प्रेगनेंसी के अनुभव पर किताब भी लिखने का फैसला लिया है। पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर उन्होंने किताब का कवर पेज जारी किया था। करीना कपूर प्रेगनेंसी के कई महीनों तक काम में जुटी रही हैं। इसके अलावा ऐडवर्टाइजमेंट से लेकर रेडियो शो तक करती रही हैं। नोरा फतेही की बात करें तो वह आखिरी बार रेमो डिसूजा की Dancer 3D में नजर आई थीं। हाल ही में गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो सिंगल में भी वह नजर आई थीं। 

फिलहाल नोरा फतेही अभिषेक दुधैया की मूवी भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया की रिलीज की तैयारी में हैं। यह फिल्म 1971 की भारत-पाक जंग पर आधारित है। इस फिल्म में उन्हें अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर और एमि विर्क जैसे सितारों के साथ काम करने का मौका मिला है। यह फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होनी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER