बॉलीवुड / नोरा फतेही ने शेयर किया मजेदार वीडियो, बाढ़ में लड़के ने किया 'हाय गरमी' पर डांस

Zoom News : May 18, 2021, 08:57 PM
बॉलीवुड | ताउते चक्रवात से भारत के कई हिस्सों में बड़ा नुकसान हुआ है। इस परेशानी के बीच लोगों ने हंसने-हंसाने का मौका निकाल लिया है। नोरा फतेही और रेमो डिसूजा ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें एक शख्स गली में बारिश के पानी में बहता दिख रहा है और इस दौरान नोरा फतेही के गाने 'हाय गरमी' का हुक स्टेप करता जा रहा है। 

रेमो और नोरा रह गए दंग

रेमो डिसूजा और नोरा फतेही ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में स्टेप के साथ गाना भी बज रहा है। नोरा फतेही का गाना 'हाय गरमी' काफी पॉप्युलर है। 'स्ट्रीट डांस 3डी' फिल्म में नोरा फतेही सपोर्टिंग रोल में हैं। लीड कास्ट में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर हैं। 

सलमान भी ट्राई कर चुके स्टेप

इस गाने में नोरा का स्टेप काफी फेमस हुआ था। 'बिग बॉस 14' में सलमान खान ने भी इसे ट्राई करने की कोशिश की थी। नोरा फतेही के अपने डांस के लिए मशहूर हैं। उनके वीडियोज खूब देखे जाते हैं। 'साकी-साकी', 'दिलबर' और 'कमरिया' उनके पॉपुलर गाने हैं। 

भारत आकर फेस किया रिजेक्शन

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी मजेदार वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने यूट्यूबर अनस बुखाश के शो पर बताया था कि वह जब भारत आ रही थीं तो काफी एक्साइटेड थीं। उन्हें लग रहा था कि बड़ी सी गाड़ी उन्हें रिसीव करने आएगी और वह ऑडिशन के लिए इसी गाड़ी से जाएंगी। ऐसा कुछ नहीं हुआ बल्कि यहां उनको रिजेक्शन, बुलीइंग जैसे कई बुरे अनुभव हुए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER