Zoom News : Feb 02, 2021, 08:48 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) जल्द ही एक नए म्यूजिक वीडियो ट्रैक यानी नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। उनके अगले गाने 'छोड़ देंगे' (Chhod Denge) का टीजर भी अब सामने आ गया है। बीते दिन ही एक्ट्रेस ने आगामी सिंगल 'छोड़ देंगे' (Chhod Denge) का पहला लुक शेयर किया था। सामने आया नोरा के गाने का टीजरनोरा फतेही (Nora Fatehi) का ये गाना दिल टूटने और बदला लेने की कहानी को दिखाएगा। सामने आया गाने का टीजर काफी शानदार है। गाने का थीम रेड है। टी-सीरीज ने गाने का टीजर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हम आपको प्यार के जादू, विश्वासघात के दर्द और बदले की भावना का अनुभव करने के लिए एक पूरी अलग दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। #ChhorDenge 4 फरवरी को रिलीज होगा। हमारे साथ बने रहें!'
डांसिंग स्टार हैं नोरा फतेहीनोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड में डांसिंग स्टार के रूप में उभरी हैं। विशेष रूप से फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो (Music video) में भी वे अपने डांस का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। एक्ट्रेस अपने इस नए गाने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नोरा ने लहंगा-चोली कैरी किया है। वे पूरे बंजारा लुक में देसी हसीना लग रही हैं। नोरा का ये नया लुक हमेशा से बिल्कुल अलग है। 4 फरवरी को रिलीज होगा गाना नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नया गीत 'छोड़ देंगे' (Chhod Denge) की पूरी शूटिंग राजस्थान में की गई है। म्यूजिक वीडयो अरविंद खैरा ने निर्देशित किया है।यह गाना 4 फरवरी को रिलीज होने वाला है। नोरा फतेही ने खुद भी अपने लुक की कई फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से उनके गाने का इंतजार करने के लिए भी कहा है।