बॉलीवुड / Kangana Ranaut का दिल आया इस लड़के पर, तस्वीर दिखाकर कही दिल की बात

ABP News : Sep 22, 2020, 10:36 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोरी रही हैं। कंगना आए दिन किसी का किसी विवाद का हिस्सा बनती रहती हैं। अब इन सबके बीच कंगना का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के बारे में बात कर रही हैं, जिसने उनका दिल चुराया है। वैसे तस्वीर देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

आपको बता दें कि इन दिनों कंगना अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश वाले अपने घर पर हैं जहां वो अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। हाल ही में कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने एक लड़के के लिए अपने प्यार का इज़हार किया है। अब हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर इतने सालों बाद कंगना का दिल किस लड़के पर आया है।

हालांकि पिछले काफी सालों से कंगना को लेकर प्यार वाली बातें ना के बराबर ही होती हैं। कंगना को अक्सर उनकी बेबाकी और विवादों के लिए ही जाना जाता है लेकिन इस बार मांमला कुछ और है। इस बार कंगना किसी विवाद को लेकर नहीं बल्कि प्यार को लेकर सुर्खियों में हैं। चलिए अब इस राज़ पर से पर्दा उठा ही देते हैं। दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत ने जो तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है उसमें उनके साथ एक बच्चा नज़र आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा है-'इस छोटे से लड़के ने मेरी सूरता, हंसी और मेरे बालों के कर्ल चुरा लिए। इसने मेरा दिल सब कुछ चुरा लिया। इस लड़के को कोई कुछ क्यूं नहीं कहता।' अब कंगना के इस पोस्ट के बाद हर कोई इस तस्वीर और कंगना द्वारा लिखे इस कैप्शन को काफी पसंद कर रहा है।

आपको बता दें कि ये छोटा लड़का और कोई नहीं बल्कि कंगना की बहन रंगोली चंदेल का बेटा पृथ्वी है। कंगना, पृथ्वी को बेहद प्यार करती हैं और अक्सर उसके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी पृथ्वी की प्यारी की मुस्कान को बहुत पसंद करते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER