Coronavirus In India / 5 दिन में एक लाख नए कोरोना केस, डरावनी रफ्तार के बीच इन बातों से मिली राहत

NavBharat Times : Jul 02, 2020, 11:22 AM
Covid19: 5 दिन में एक लाख नए कोरोना केस, डरावनी रफ्तार के बीच इन बातों से मिली राहतकोरोना वायरस के मामलों की लिस्ट में देश चौथे नंबर पर है। हमसे आगे फिलहाल रूस (654,405), ब्राजील (1,453,369) और अमेरिका (2,779,953) हैं। भारत में केस देखते-देखते पहले 5 लाख और अब 6 लाख पार हो गए। फिलहाल अच्छा रिकवरी रेट और कम मृत्यु दर भारत को राहत दे रहा है लेकिन केसों पर लगाम लगाना भी अब जरूरी है।

केसों की रफ्तार देखिएभारत में कोरोना वायरस की रफ्तार पर जरा नजर डालिए। पहले एक लाख केस होने में 109 दिन लगे थे। फिर धीरे-धीरे यह अंतर कम होता गया। यानी केसों की संख्या तेजी से बढ़ती गई।

​राहत की बात

देश के लिए राहत की बात यह है कि ग्रोथ रेट और मौत के प्रतिशत में गिरावट आई है। ग्रोथ रेट जो पहले 3.6 था वह अब 3.5 प्रतिशत है। वहीं मरनेवालों का ग्रोथ रेट पहले 2.9 प्रतिशत था जो अब 2.6 प्रतिशत है।

ठीक होनेवाले मरीजों की दर बढ़ी

देश में कोरोना वायरस से ठीक होनेवालों की दर भी अच्छी खासी है। कुल 6, 05, 220 केसों में से 3,59,896 लोग तो ठीक हो चुके हैं। वहीं अभी 2,27,410 केस ऐक्टिव हैं। पिछले 10 दिनों की बात करें तो रोजाना 12 हजार से ऊपर-ऊपर ही लोग ठीक हो रहे हैं।

अबतक कितनी मौतें

अच्छी बात यह है कि देश में कोरोना वायरस उतना जानलेवा साबित नहीं हुआ है जैसै अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली में हुआ। भारत कोरोना केसों की संख्या में भले दुनिया में चौथे स्थान पर हो लेकिन जान गंवानेवालो की संख्या बाकी देशों से कम है। यहां अबतक 17 हजार लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER