Zoom News : Mar 06, 2021, 09:02 PM
Coronavirus India | महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 10 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। शनिवार को 10,187 नए केस मिलने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 22 लाख हो चुकी है। शुक्रवार को राज्य में 10,216 लोग संक्रमित हुए थे, जोकि पिछले साल 17 अक्टूबर के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा था।