मनोरंजन / पाकिस्तानी महिला ने कहा- पाक के खिलाफ परमाणु युद्ध को बढ़ावा दे रहीं प्रियंका चोपड़ा

Live Hindustan : Aug 11, 2019, 01:16 PM
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर साबित किया है कि वे एक ऐसी महिला हैं जो ग्रेस के साथ हर कदम उठाती हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए मार्च के महीने में एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था जय हिंद, लॉन्ग लिव इंडिया, इंडियन आर्म्ड फोर्सेस। इसी के जवाब में पाकिस्तान की एक महिला ने उन्हें ढोंगी-पाखंडी बुलाया था।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ब्यूटीकॉन लॉस एंजेलेस में शामिल हुईं। जहां वे लोगों के साथ मीडिया से भी रू-ब-रू हुईं। उन्होंने पाकिस्तान की इस महिला को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि मेरे पाकिस्तान में बहुत-बहुत सारे दोस्त हैं। और मैं एक भारतीय हूं। लड़ाई एक ऐसी चीज है जो मेरे लिए कभी प्रिय नहीं रही। लेकिन मैं एक सच्ची देशभक्त हूं।

मुझे माफ करें अगर मैंने कभी अपने चाहने वालों के विचारों और भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो। एक मीडिल ग्राउंड होता है जहां हमें सभी को चलना होता है। वैसे ही जैसे शायद आप भी करती हों। जिस तरह आप मेरे पास आईं, शोर मत करिए हम सभी लोग यहां प्यार के लिए हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER