PAK / दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित हुआ पाकिस्तानी युवक, पत्नी के लिए खरीदी चांद पर जमीन

ABP News : Sep 24, 2020, 09:58 AM
पाकिस्तान से एक खबर आ रही है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। पाकिस्तान के एक युवक ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित होकर चांद पर जमीन खरीदी है। इसका खुलासा युवक ने पाकिस्तानी चैनल पर भी किया है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल खबरों के अनुसार पता चला है कि पाकिस्तान के रावलपिंडी के सोहैब अहमद ने चांद पर अपनी पत्नी के लिए जमीन की रजिस्ट्री की है। उन्होंने 'सी ऑफ वेपर' नामक जगह पर जमीन की रजिस्ट्री कराई है। इसके लिए पाकिस्तानी युवक के पास संपत्ति के दस्तावेज भी पहुंच गए हैं। रावलपिंडी के सोहैब अहमद ने इंटरनेशनल लूनर लैंड रजिस्ट्री से 45 अमेरिकी डॉलर में इस भूमि का रजिस्ट्रेशन कराया है।

एक पाकिस्तानी टीवी कार्यक्रम के दौरान सोहैब अहमद का कहना है कि वह बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से काफी प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने इपनी पत्नी के लिए शादी के तोहफे के रूप में चंद्रमा पर एक एकड़ जमीन खरीदी है।

वहीं अहमद की पत्नी मदीहा ने शेयर किया कि जब उन्होने अपने दोस्तों को इस अनोखे उपहार के बारे में बताया तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उनका कहना है कि पहले तो सभी ने सोचा कि यह एक मजाक था, लेकिन फिर उन्होंने अपने दोस्तों को दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद उन्होंने इस पर विश्वास किया।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रहस्यमय तरीके से मुंबई के अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले की जांच CBI कर रही है। CBI जांच में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। वहीं सुशांत सिंह ने भी चांद पर अपने लिए जमीन का कुछ हिस्सा खरीदा था। जिससे प्रेरित होकर पाकिस्तान के सोहैब अहमद ने भी अपनी पत्नी के लिए चांद पर जमीन खरीदी है। सुशांत के अलावा, टॉम क्रूज, शाहरुख खान, जॉन ट्रावोल्टा, निकोल किडमैन सहित कई हस्तियों ने भी चंद्रमा पर भूमि का रजिस्ट्रेशन कराया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER