जयपुर / 3835 पदों पर पटवारी की भर्ती करेगी राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी

Dainik Bhaskar : Jul 13, 2019, 04:16 PM
जयपुर. राजस्थान सरकार पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करने जा रही है। जिसकी जानकारी खुद मुख्यमत्री अशोक गहलोत ने ट्विट करके दी। सीएम ने लिखा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी लेकिन इनमें से एक भी पद पर उस समय भर्ती नहीं की गई। हमने अब इन 2 हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने लिखा कि हमारी सरकार पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करेगी। इन रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी लेकिन इनमें से एक भी पद पर उस समय भर्ती नहीं की गई। हमने अब इन 2 हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही राजस्व कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER