लाइफस्टाइल / दिन भर टिकी रहेगी परफ्यूम, डियो की खुशबू, रखें इन बातों का खास ख्याल

AMAR UJALA : Sep 22, 2019, 05:00 AM
घर से निकलने से पहले हम खुद को तरोताजा महसूस कराने के लिए डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। हर कोई चाहता है कि उसका परफ्यूम दिन भर टिका रहे जिसके चलते कई लोग तो इसे लगाते वक्त शरीर से ज्यादा अपन कपड़ों पर परफ्यूम लगा लेते हैं ताकि परफ्यूम की सुंगध अधिक देर तक बनी रहे। आज हम आपको बताएंगे परफ्यूम लगाने का सही तरीका जिससे आपका परफ्यूम दिनभर टिका रहेगा। 

परफ्यूम लगाने का सही तरीका होता है कि हम उसे शरीर के सही हिस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से परफ्यूम आसानी से फैलता है और दिन भर टिका रहता है। आगे की स्लाइड्स में जानें उन बॉडी पार्ट्स के बारे में जहां आप परफ्यूम लगाएंगे तो आप दिन भर अच्छा स्मेल करेंगे। 

परफ्यूम को बहुत सारे लोग कलाई पर लगाते हैं, लेकिन अगर आप इसे कोहनी के अंदर लगाएंगे तो यह लंबे समय तक टिकता है। क्योंकि कोहनी के अंदर हीट उत्पन्न होती है जिस वजह से परफ्यूम लंबे समय तक नहीं उड़ता।

शरीर का अगला पॉइंट जहां आपको परफ्यूम लगाना चाहिए वह है कान के पीछे। यह एक ऐसा स्पॉट है जो ऑयली होता है जिसते चलते यहां से परफ्यूम जल्दी नहीं उड़ता।

आखिरी स्पॉट है आपकी नाभि। यह शरीर का ऐसा हिस्सा है जहां से हीट निकलती है। परफ्यूम लगाने के लिए 'परफेक्ट पॉइंट' है। तो अगली बार जब भी आप परफ्यूम लगाएं तो इन जगहों पर स्प्रे करना न भूलें।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER