ऊना / बाहर सूख रहे महिला पुलिस कर्मचारी के कपड़ों पर पुलिस जवान ने आपत्तिजनक बातें लिखीं

Dainik Bhaskar : Feb 12, 2020, 05:10 PM
ऊना | जिले में तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ पुलिस जवान ने ही छेड़खानी की। आरोपी ने बाहर सूख रहे महिला सिपाही के कपड़ों तक पर आपत्तिजनक बातें लिख डालीं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पत्नी भी पुलिस में ही है। वह भी पति की हरकत से तंग है।

महिला पुलिस कर्मी के अनुसार, आरोपी पुलिस जवान उसे पिछले कई दिनों से तंग करता आ रहा है। वह उसे फोन पर गलत मेसेज भेजता है। एक दिन तब हद पार हो गई, जब उसने बाहर सूखने के लिए टंगे कपड़ों पर गलत चित्रकारी की और उस पर आपत्तिजनक बातें लिखीं। इस पर उसने आरोपी पुलिसकर्मी पर एफआईआर दर्ज कराई है।

महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपी की पत्नी भी उसी स्थान पर बतौर महिला पुलिसकर्मचारी है। मामले की शिकायत आरोपी की पत्नी ने भी कई बार की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि मामले को लेकर शिकायत आई है। जांच की जा रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER