हिमाचल / थाने में अलमारी से फाइल निकाल रहा था पुलिसकर्मी, निकले 21 सांप

AajTak : Aug 17, 2020, 01:46 PM
कांगड़ा | एक पुलिसकर्मी जब पुलिस स्टेशन में रखी एक ऑफिशियल फाइल को अलमारी में खोज रहा था तो वह दंग रह गया। फाइलों के बीच कोबरा सांप के 21 बच्चे नजर आए। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा शहर के पास गग्गल पुलिस स्टेशन में एक हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला। पुलिस स्टेशन में फाइलों के बीच कोबरा सांप अपना घर बनाए बैठे थे।

दरअसल, किसी केस के सिलसिले में एक पुलिसकर्मी अलमारी में फंसी फाइल को निकाल रहा था तभी उसे कोबरा सांप का एक बच्चा दिखाई दिया। सांप को देखकर सबको बचाने वाली पुलिस खुद ही भयभीत हो गई और सांप पकड़ने वाले को बुलाया। जब सांप पकड़ने वाला आया तो फिर एक-एक कर 21 सांप वहां से बाहर निकले। इतने सांपों को देखकर पूरे पुलिस स्टेशन में भय का माहौल बन गया।

बाद में जब सांप पकड़ने वालों ने सभी सांपों को एक जार में पकड़ कर रखा, तब जाकर लोगों की जान में जान आई।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER