राजस्थान में सियासी खेल / एसओजी के सर्विलांस पर रखे गए दाे फाेन नंबरों पर साजिश का आरोप, सरकार गिराने हुई थी 25-25 कराेड़ रुपए की डील

Zoom News : Jul 11, 2020, 07:15 AM

जयपुरएसओजी ने राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश का खुलासा करते हुए शुक्रवार को केस दर्ज किया है। एसओजी के अनुसार उसने अवैध हथियार विस्फाेटक सामग्री की तस्करी से जुड़े मामले में माेबाइल नंबर 9929229909 8949065678 को सर्विलांस पर लिया हुआ था। इन पर हुई बातचीत में सामने आया है कि राज्यसभा चुनाव से पहले सरकार गिराने की साजिश रची गई थी। विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देने की जानकारी भी सामने आई है।


एटीएस एंड एसओजी एडीजी अशाेक राठाैड़ का कहना है कि बातचीत में सरकार गिराने, नई सरकार बनाने और विधायकों की कमाई का पूरा ब्योरा है। इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच इन नंबरों के संचालकों को हिरासत में ले लिया गया। डीजीपी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उदयपुर से अशोक सिंह चौहान तथा ब्यावर से भारत भाई को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि अशोक हिस्ट्रीशीटर है। एसओजी की टीम इन दोनों को जयपुर लेकर रही है। जहां दोनों से पूछताछ की जाएगी।


पहले सरकार गिराने की बातें : दो विधायकों को प्रलोभन

एसओजी के इंस्पेक्टर विजय कुमार द्वारा दर्ज एफआईआर में लिखा है कि कुशलगढ़ विधायक रमीला खड़िया काे एक भाजपा नेता धन का प्रलाेभन देकर अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। माेबाइल पर विधायक महेन्द्रजीत सिंह के संबंध में बातचीत करते हुए कहा जा रहा है कि पहले वे उप मुख्यमंत्री के पाले में थे, लेकिन अब पाला बदल लिया है।


फिर बनाने की : बोले- डिप्टी सीएम के ग्रह बदलने वाले हैं

बातचीत में कहा जा रहा था कि यहां डिप्टी सीएम सीएम में झगड़ा चल रहा है। कांग्रेस निर्दलीय विधायकाें काे ताेड़कर सरकार गिराई जाए। उप मुख्यमंत्री के ग्रह नक्षत्राें में 30 जून के बाद तेजी आएगी। नए सीएम पर कहा जा रहा है कि भाजपा अपना सीएम चाहती है, डिप्टी सीएम कह रहे हैं मैं बनूंगा। उन्हें केन्द्र में मंत्री बना दिया जाएगा।


रणनीति फेल होने की चर्चा : बाड़ाबंदी से साजिश नाकाम

राज्यसभा चुनाव से पहले सभी विधायकाें की बाड़ाबंदी पर वार्ता करते हुए ये कह रहे हैं कि 25-25 कराेड़ रु. वाला मामला अब टांय-टांय फिस्स हाे गया है। बता दें कि सीएम गहलाेत ने राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा विधायकाें काे 25-25 कराेड़ रु. का प्रलाेभन देनेे की बात कही थी। मुख्य सचेतक महेश जाेशी ने 12 जून काे शिकायत भी की थी।


नई सरकार भी बना दी, कमाई भी तय : बोले- 2000 करोड़ रुपए तक कमा सकते हैं

माेबाइल पर उप मुख्यमंत्री के दिल्ली दाैरे के संबंध में वार्ता करते हैं कि बड़े-बड़े राजनीतिक फैसले दिल्ली में हाे रहे हैं। 30 जून के बाद घटनाक्रम तेजी से बढ़ेगा। वर्तमान सरकार काे गिराकर नई सरकार का गठन करवाकर ये लाेग एक हजार से दाे हजार कराेड़ रुपए कमा सकते हैं। ये भी कहते हैं कि ये तभी हाेगा जब इनके हिसाब से मुख्यमंत्री बनेगा। मंत्रिमंडल विस्तार काे लेकर भी बात हाे रही है। विस्तार करेंगे ताे चार आएंगे, छह नाराज भी हाेंगे। 


सरकार फोन टेप कर रही : राठौड़

एसओसी द्वारा दर्ज मामले की स्क्रिप्ट राज्य सरकार के स्तर पर लिखी गई है। इससे साबित हाे गया है कि सरकार विधायकाें के फाेन टेप करा रही है। ये विशेषाधिकार हनन का मामला है, भाजपा के खिलाफ साजिश है। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस रिपोर्ट से कांग्रेस की इंटरनल लड़ाई साबित हाे गई है।

राजेंद्र राठाैड़, उपनेता प्रतिपक्ष


मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया : रमीला

मुझसे किसी भाजपा नेता ने संपर्क नहीं किया। यह सब गलत है। मैं इसे सिरे से खारिज करती हूं। हम जन्मजात कांग्रेसी हैं। बिकाऊ नहीं हैं।

रमीला खड़िया, विधायक- कुशलगढ़


पूरे मामले की गहनता से जांच हो: सचिन पायलट

जाे एफआईआर दर्ज हुई है उसकी गहराई तक जांच हाेनी चाहिए। जाे भी दाेषी पाया जाए उस पर सख्त कानूनी कारवाई की जानी चाहिए।
-
सचिन पायलट, उप मुख्यमंत्री


कांग्रेस उसके समर्थित विधायकों को प्रलोभन दे रहे हैं भाजपा के लोग

विधायकों की खरीद-फरोख्त की शिकायतों के बीच शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री आवास से 24 कांग्रेस विधायकों ने संयुक्त वक्तव्य जारी किया। मुख्य सचेतक महेश जोशी उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी की ओर से जारी किए गए इस प्रेस नोट में भाजपा पर कांग्रेस उसके समर्थित विधायकों को प्रलोभन देने के आरोप लगाए और कहा कि वह कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रच रही है।

इन विधायकों ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा है कि हमने पहले भी भाजपा को सबक सिखाया है और आगे भी एकजुटता के साथ ऐसी ताकतों का सामना करेंगे। 24 कांग्रेस विधायकों में जोगेन्दर सिंह अवाना, लाखन मीणा, मुकेश भाकर, इंदिरा मीणा, वेदप्रकाश सोलंकी, संदीप यादव, गंगादेवी,हाकम अली, वाजिब आदि शामिल थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER