MI vs CSK, IPL 2021 / पोलार्ड की आंधी में उड़ी चेन्नई, मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराया

Zoom News : May 02, 2021, 06:34 AM
Mumbai Indians (MI) vs Chennai Super Kings (CSK), IPL 2021 Match 27 Cricket Score and Updates: मुंबई ने चेन्नई को 4 विकेट से हरा दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने आखिरी गेंद पर टारगेट हासिल कर लिया। किरोन पोलार्ड 34 गेंदों में 87 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में कुल 437 रन बने। चेन्नई की तरफ से लुंगी नगदी ने 4 ओवर में 62 रन लुटाए। वहीं, शार्दुल ठाकुर को भी बहुत मार पड़ी। उन्होंने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 56 रन दिए। सैम कुरेन ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके।

सैम कुरेन ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए। 19वें ओवर में उन्होंने पंड्या के बाद जेम्स नीशाम को अपना शिकार बनाया वो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

हार्दिक पंड्या 7 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सैम कुरेन नें उन्हें 19वें ओवर में चलता किया।

मुंबई को चौथा झटका लगा है, क्रुणाल 32 रन बनाकर आउट हुए। सैम कुरेन ने उन्हें 17वें ओवर में चलता किया।

किरोन पोलार्ड में चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। उन्होंने महज 17 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिये। इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके लगाए।

बेहतर लय में दिख रहे क्विंटन डी कॉक 28 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पारी के 10वें ओवर में मोईन अली ने उन्हें चलता किया।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद पारी संभलती इससे पहले ही जडेजा ने एक और झटका दिया। जडेजा की गेंद पर पारी के 9वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 3 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए।

पारी के 8वें ओवर में मुंबई को बड़ा झटका लगा। रोहित शर्मा 24 गेंदों 1 छक्का और 4 चौकों की मदद से 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें बाउंड्री पर खड़े ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया।

पहाड़ जैसे 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। रोहित शर्मा और डि कॉक की जोड़ी ने 6 ओवर में 58 रन बोर्ड पर लगा डाले हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। जडेजा 22 गेंदो में 22 रन और रायडू 27 गेंदों में 72 रन बनाकर नाबाद रहे। अब मुंबई के सामने पहाड़ जैसा 219 रनों का लक्ष्य सामने है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER